प्रतापगढ़ में उपनिरीक्षक अजय कुमार अंचल का तबादला, पृथ्वीगंज चौकी से पुलिस लाइन भेजे गए

प्रतापगढ़ में उपनिरीक्षक अजय कुमार अंचल का तबादला, पृथ्वीगंज चौकी से पुलिस लाइन भेजे गए

संवाददाता विनय मिश्रा, प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, उपनिरीक्षक (ना0पु0) श्री अजय कुमार अंचल को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया गया है। अजय कुमार अंचल, जो अब तक थाना पट्टी के अंतर्गत चौकी प्रभारी पृथ्वीगंज के पद पर तैनात थे, उन्हें पुलिस लाइन प्रतापगढ़ भेजा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस तबादले को विभागीय कार्यों में सुचारू संचालन और प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें