पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य ।।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य ।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

दिनांक 25.03.2026 को थाना प्रभारी महिला/थाना एण्टी रोमियों टीम द्वारा तुलसी सदन हादी हाल में किए गए मेले का आयोजन में उपस्थित सभी बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक किया गया।।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम (POSH Act) के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए उनके अधिकारों एवं सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों से अवगत कराया गया। साथ ही वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, पुलिस हेल्पलाइन-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102/108 एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन-1930 के संबंध में जानकारी दी गई।। इसके अतिरिक्त थाने पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के सीयूजी नंबर 9454407347 एवं महिला थाना के सीयूजी नंबर 9454404878 की जानकारी देते हुए संबंधित पंपलेट वितरित किए गए।। कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया तथा मंदिर परिसर में अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों को चेतावनी दी गई। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को नवीन आपराधिक कानूनों के संबंध में जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की समस्या अथवा अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।।

जनपद पुलिस द्वारा इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षित, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं।।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal