बिना प्रदूषण NOC संचालित ईंट भट्टा सील, अवैध खनन का खुलासा

जनपद एटा में बिना प्रदूषण NOC संचालित ईंट भट्टा सील, अवैध खनन का खुलासा

संवाददाता योगेन्द्र सिंह एटा। में प्रदूषण नियमों की अनदेखी कर संचालित किए जा रहे एक ईंट भट्टे पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बिना प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी के चल रहे ईंट भट्टे को प्रशासन ने सील कर दिया है।

कार्रवाई के दौरान जांच में यह भी सामने आया कि भट्टा संचालक द्वारा बिना रॉयल्टी जमा किए अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर ईंटों का निर्माण किया जा रहा था। मौके से जेसीबी मशीन और मिक्चर मशीन बरामद की गई, जिन्हें जब्त कर थाने में खड़ा करा दिया गया है।

यह कार्रवाई कमिश्नर अलीगढ़ मंडल के निर्देश पर की गई। संयुक्त कार्रवाई में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम, जिला प्रशासन एवं पुलिस बल शामिल रहा। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की, जिसमें भट्टा संचालन से संबंधित कोई वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं की जा सकी।

प्रशासन द्वारा की गई यह कार्रवाई तहसील अलीगंज क्षेत्र के राई रोड स्थित खाटू श्याम ईंट भट्टा पर की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य अवैध रूप से संचालित ईंट भट्टा संचालकों में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें एटा में बाइक चोरी की वारदात, CCTV में कैद हुआ चोर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें