रोडवेज बस के पार्सल में मिले अवैध हथियार

रोडवेज बस के पार्सल में मिले अवैध हथियारचालक-परिचालक सहित तीन हिरासत

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत फर्रुखाबाद/राजेपुर रोडवेज बस के अंदर रखे एक पार्सल से अवैध असलहे बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर कार्रवाई करते हुए राजेपुर थाना पुलिस ने बस को घेराबंदी कर रोक लिया और जांच के दौरान पार्सल से तीन तमंचे बरामद किए। मामले में बस के दो चालक और एक परिचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार हरदोई डिपो की रोडवेज बस दिल्ली की ओर जा रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बस में अवैध हथियार ले जाए जा रहे हैं। इस पर राजेपुर थाना पुलिस ने डबरी के पास बस को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बस में रखा एक संदिग्ध पार्सल बरामद हुआ, जिसे खोलने पर उसमें तीन तमंचे पाए गए।

अवैध असलहों की बरामदगी के बाद पुलिस ने बस को थाने ले जाकर खड़ा कर दिया और बस में सवार यात्रियों को वैकल्पिक वाहन से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। साथ ही बस के चालक पवन कुमार निवासी ग्राम निजामपुर पाली, चालक अजयकांत निवासी कस्बा पाली और परिचालक संदीप मिश्रा निवासी ग्राम साजनपुर, थाना पाली (जनपद हरदोई) को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

सूचना मिलने पर एआरएम हरदोई भुवनेश कुमार और एआरएम फर्रुखाबाद राजेश कुमार भी थाना राजेपुर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पूछताछ में सामने आया कि बस जब हुल्लापुर पहुंची थी, तभी एक कथित मूंगफली विक्रेता ने परिचालक को यह पार्सल फर्रुखाबाद पहुंचाने के लिए सौंपा था।

पुलिस अब उस कथित मूंगफली विक्रेता की तलाश में जुटी है। हुल्लापुर चौराहे पर कई बार दबिश दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।

सीओ अमृतपुर संजय कुमार वर्मा ने मीडिया को बताया कि पार्सल से तीन तमंचे बरामद हुए हैं। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि अवैध हथियार रोडवेज बस में कैसे और किसके माध्यम से पहुंचे।

ये भी पढ़ें एटा में बाइक चोरी की वारदात, CCTV में कैद हुआ चोर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें