यूपी पुलिस में 32,679 पदों पर बंपर भर्ती, आज से शुरू होंगे आवेदन

यूपी पुलिस में 32,679 पदों पर बंपर भर्ती, आज से शुरू होंगे आवेदन

संवाददाता बिपिन मिश्रा लखनऊ: नए साल से पहले उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 32,679 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुरू होने की तिथि: 31 दिसंबर, 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 30 जनवरी, 2026

इस बार भर्ती बोर्ड ने आवेदन प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुगमता लाने के लिए OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) प्रणाली को अनिवार्य कर दिया है।

अभ्यर्थियों को मुख्य आवेदन पत्र भरने से पहले बोर्ड के पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा।

बिना OTR के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

कहाँ करें आवेदन?

OTR एवं ऑनलाइन आवेदन हेतु: upprpb.in

विस्तृत विज्ञापन एवं दिशा-निर्देशों हेतु, uppbpb.gov.in परीक्षा नियंत्रक का संदेश, अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञप्ति को ध्यानपूर्वक पढ़ लें ताकि फॉर्म भरते समय किसी भी तकनीकी त्रुटि से बचा जा सके।

सर्वर पर लोड बढ़ने से बचने के लिए समय रहते OTR और आवेदन पूरा करें।

अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र को स्कैन करके पहले से तैयार रखें।

आधिकारिक जानकारी ही मानें,

किसी भी भ्रामक खबर से बचें और केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई सूचना पर ही भरोसा करें।

ये भी पढ़ें क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा जनसुनवाई में सुनी गई जनसमस्याएं, संबंधित को दिए गए आवश्यक निर्देश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें