राजस्व अभिलेखों में फर्जीवाड़ा मामले का खुलासा, वांछित अभियुक्त निर्भय नाथ यादव को किया गया गिरफ्तार
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर से धोखाधड़ी प्रकरण में आरोपी को ट्रेजरी चौराहा के पास से दबोचा गया
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 10.05.2023 को वादी तहसीलदार सदर प्रतापगढ़ के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर आरोपीगण द्वारा राजस्व अभिलेखों में फर्जीवाडा करने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 270/2023 धारा 419, 420 भादवि बनाम 01 नामजद व अज्ञात व्यक्ति का अभियोग पंजीकृत किया गया था पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज के कुशल पर्वेक्षण में निरीक्षक श्री अरूण कुमार मय हमराह का0 फरहान खान द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वारण्टी, वाछित अभियुक्त के दौरान, मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 270/23 धारा 420/467/120 बी भादवि थाना को0 नगर प्रतापगढ़ से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त निर्भय नाथ यादव पुत्र अभिमन्यु यादव निवासी बीटीसी रोड़ (पश्चिमी सहोदरपुर) भंगवा चुंगी थाना को0 नगर जपनद प्रतापगढ़ उम्र करीब 58 वर्ष को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत ट्रेजरी चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
निर्भय नाथ यादव पुत्र अभिमन्यु यादव निवासी बीटीसी रोड़ (पश्चिमी सहोदरपुर) भंगवा चुंगी थाना को0 नगर जपनद प्रतापगढ़ उम्र करीब 58 वर्ष ।
पुलिस टीम का विवरण
निरीक्षक श्री अरूण कुमार मय हमराह का0 फरहान खान,क्राइम ब्राँच जनपद प्रतापगढ़ ।












