प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी

प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

चोरी का प्रयास के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त गिरफ्तार
अभियुक्त को थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत कस्बा पट्टी रायपुर रोड चमन चौक से गिरफ्तार किया गया

प्रतापगढ़। दिनांक 08/09.01.2026 आरोपी द्वारा वादी की दुकान में चोरी करने के प्रयास के संबंध में वादी द्वारा आरोपी को पकड़कर थाना स्थानीय लाना व वादी की तहरीर के आधार पर थाना पट्टी पर मु0अ0सं0 08/2026 धारा 331 (4)/305 (ए)/62 बीएनएस बनाम 01 अभियुक्त नामजद पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना पट्टी प्रभारी निरीक्षक श्री आनन्द पाल सिंह के नेतृत्व में थाना पट्टी के उ0नि0 सचिन यादव के द्वारा वादी के सहयोग से 01 अभियुक्त पंचम गुप्ता पुत्र छोटेलाल गुप्ता उम्र 22 वर्ष निवासी रायपुर रोड ईदगाह के पास थाना पट्टी प्रतापगढ़ को चोरी के प्रयास में थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत वादी की दुकान वहद कस्बा पट्टी रायपुर रोड चमन चौक से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के आधार पर थाना पट्टी पर मु0अ0सं0 08/2026 धारा 331 (4)/305 (ए)/62 बीएनएस पंजीकृत किया गया ।
अभियुक्त का विवरण
01. पंचम गुप्ता पुत्र छोटेलाल गुप्ता उम्र 22 वर्ष निवासी रायपुर रोड ईदगाह के पास थाना पट्टी प्रतापगढ़ ।
2. पुलिस टीम का विवरण
उ0नि0 सचिन यादव थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें