जनपद एटा में स्वयं सहायता समूहों के गठन में अधिकाधिक महिलाओं को लाभान्वित किया जाए सीडीओ

जनपद एटा में स्वयं सहायता समूहों के गठन में अधिकाधिक महिलाओं को लाभान्वित किया जाए सीडीओ

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा, 26 दिसम्बर 2025 (सू.वि.)
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की प्रगति की समीक्षा बैठक गुरुवार को विकास भवन स्थित शताक्षी सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र ने की। बैठक में डिप्टी कलेक्टर/उपायुक्त (स्वरोजगार) श्वेता सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश गुप्ता, जिला मिशन प्रबंधक (डीएमएम), ब्लॉक मिशन प्रबंधक (बीएमएम) सहित स्वयं सहायता समूहों से जुड़े कोटेदार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र ने निर्देश दिए कि मनरेगा जॉब कार्ड धारकों, प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के लाभार्थियों तथा अंत्योदय योजना के पात्र व्यक्तियों को अनिवार्य रूप से स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाए, ताकि उन्हें स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध हो सकें।
उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं एवं परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम हैं। इसके माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में सुधार किया जा सकता है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र एसएचजी से जोड़ने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

बैठक में एनआरएलएम के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा समूहों की कार्यक्षमता बढ़ाने, ऋण वितरण, प्रशिक्षण एवं आजीविका गतिविधियों में तेजी लाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें