लखनऊ : शिक्षक दिवस पर CM योगी का बड़ा ऐलान, शिक्षकों को कैशलैस इलाज की सुविधा

लखनऊ : शिक्षक दिवस पर CM योगी का बड़ा ऐलान, शिक्षकों को कैशलैस इलाज की सुविधा

लखनऊ। शिक्षक दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों को ऐतिहासिक तोहफा दिया है। सीएम योगी ने घोषणा की कि अब लाखों शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े कार्मिकों को कैशलैस मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री के अनुसार, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक, वित्त पोषित विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक और मिड-डे मील की रसोइया इस योजना के लाभार्थी होंगे।

सरकारी और पंजीकृत निजी अस्पतालों में इलाज पूरी तरह कैशलैस होगा। इस योजना से लगभग 9 लाख परिवारों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “शिक्षक राष्ट्र निर्माण की रीढ़ हैं, उन्हें स्वास्थ्य की चिंता से मुक्त करना हमारा कर्तव्य है।”

साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि के लिए कमेटी गठित की गई है और जल्द ही इस पर बड़ा निर्णय लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें साझा ज्ञान और अनुभव हमारे लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद कर सकते हैं” :- डॉ विवेक देवांगन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें