संभल : बारावफात के जुलूस में डीजे को लेकर विवाद, पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत
संवाददाता संभल। चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में बारावफात का जुलूस डीजे विवाद के कारण कुछ समय के लिए रुक गया। जानकारी के अनुसार, जुलूस में डीजे पर चार कॉलम लगाए गए थे, जबकि प्रशासन की ओर से केवल दो कॉलम की अनुमति दी गई थी। इस पर पुलिस ने आपत्ति जताई तो जुलूस में शामिल लोगों ने नाराज़गी जताते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
हालात बिगड़ते देख एएसपी अनुज चौधरी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। अधिकारियों की समझाइश के बाद माहौल शांत हुआ और जुलूस को आगे बढ़ाया गया। विवाद के चलते जुलूस काफी देर तक रुका रहा, लेकिन बाद में शांति-व्यवस्था कायम कर इसे आगे बढ़ाया गया।
यह पूरा मामला संभल जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र का है।
ये भी पढ़ें लखनऊ : शिक्षक दिवस पर CM योगी का बड़ा ऐलान, शिक्षकों को कैशलैस इलाज की सुविधा












