नोएडा में Seva Lifeline Foundation की सराहनीय पहल,जरूरतमंद बच्चों को वितरित किए डिजिटल घड़ियाँ और स्कूल बैग

नोएडा में Seva Lifeline Foundation की सराहनीय पहल,जरूरतमंद बच्चों को वितरित किए डिजिटल घड़ियाँ और स्कूल बैग

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी नोएडा Seva Lifeline Foundation के ट्रस्टी अमित शर्मा एवं उनकी पूरी टीम ने समाजसेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश करते हुए नोएडा में जरूरतमंद बच्चों को डिजिटल घड़ियाँ और स्कूल बैग वितरित किए।

इस मानवीय पहल से बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ़ झलकता नजर आया।

यह वितरण कार्यक्रम केवल आवश्यक सामग्री प्रदान करने तक सीमित नहीं था, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में उठाया गया

एक मजबूत और सार्थक कदम था। शिक्षा के सफर में मिला यह सहयोग बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उनके सपनों को नई उड़ान देने वाला साबित होगा।

इस अवसर पर ट्रस्टी अमित शर्मा ने कहा, “बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ समय का महत्व समझाना बेहद जरूरी है। यही समझ उन्हें अनुशासन सिखाती है और उनके बेहतर भविष्य की मजबूत नींव रखती है।”

Seva Lifeline Foundation का उद्देश्य केवल मदद करना नहीं, बल्कि बच्चों को आत्मनिर्भर बनाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। इस सामाजिक पहल की स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने खुले दिल से सराहना की और इसे समाज के लिए एक अनुकरणीय प्रयास बताया।

निस्संदेह, ऐसे प्रयास ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। Seva Lifeline Foundation और ट्रस्टी अमित शर्मा जी की पूरी टीम को इस नेक कार्य के लिए दिल से धन्यवाद और शुभकामनाएं।

ये भी पढ़ें GDA उपाध्यक्ष महोदय द्वारा के, प्रवर्तन जोन–01 एवं 03 में प्राधिकरण की बड़ी कार्यवाही

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal