जनपद एटा में साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को एटा पुलिस ने दिलाई राहत, 14,500 रुपये कराए वापस

जनपद एटा में साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को एटा पुलिस ने दिलाई राहत, 14,500 रुपये कराए वापस

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। थाना कोतवाली देहात की साइबर क्राइम टीम ने तत्परता और कुशल कार्यवाही का परिचय देते हुए साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को बड़ी राहत दिलाई है। ठगों द्वारा झांसे में लेकर पीड़ित के खाते से ट्रांसफर कराए गए 15,000 रुपये में से 14,500 रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के खाते में वापस कराई गई।
यह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) एटा के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में की गई। जनपद में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से एटा पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक आवेदक ने दिनांक 11 नवंबर 2025 को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे धोखाधड़ी के माध्यम से झांसे में लेकर उसके बैंक खाते से धनराशि ट्रांसफर करवा ली गई है। शिकायत प्राप्त होते ही अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) एटा द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली देहात की साइबर क्राइम टीम को तत्काल जांच कर पीड़ित को यथासंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए। निर्देशों के क्रम में साइबर क्राइम टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया और जिस खाते में धनराशि ट्रांसफर की गई थी, उसे तत्काल फ्रीज कराया।
आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण किए जाने के उपरांत पीड़ित के खाते से ट्रांसफर की गई कुल धनराशि में से 14,500 रुपये सफलतापूर्वक पीड़ित के खाते में वापस कराए गए।
अपनी धनराशि वापस प्राप्त होने पर पीड़ित ने एटा पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए साइबर क्राइम टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस सराहनीय कार्य में शामिल साइबर क्राइम टीम—
थाना कोतवाली देहात, जनपद एटा
उप निरीक्षक – श्री संदीप राणा
कांस्टेबल – सूरज कुमार

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की