जनपद के एएनटीएफ मेरठ व मलावन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी गिरोह के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

जनपद के एएनटीएफ मेरठ व मलावन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी गिरोह के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

संवाददाता : योगेन्द्र सिंह

एटा — अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) आपरेशनल यूनिट मेरठ एवं थाना मलावन पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 77 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
बरामद किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है। यह खेप एक ट्रक के माध्यम से तस्करी कर ले जाई जा रही थी, जिसे पुलिस ने समय रहते पकड़ लिया।
बरामद सामग्री
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने निम्न सामग्री भी बरामद की है—
02 मोबाइल फोन
02 आधार कार्ड
03 ड्राइविंग लाइसेंस
01 श्रम कार्ड
1117 रुपये नगद
तस्करी में प्रयुक्त 01 ट्रक
आगे की कार्रवाई
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही, इस अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही गिरोह से जुड़े और भी लोगों की गिरफ्तारी संभव है।
पुलिस का बयान पुलिस प्रशासन ने इस कार्रवाई को मादक पदार्थों के विरुद्ध चल रहे अभियान की एक बड़ी सफलता बताते हुए स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal