सराहनीय कार्य थाना जीआरपी मथुरा जंक्शन द्वारा अवैध गांजा की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,
संवाददाता जय भगवान मथुरा
02 अभियुक्त गिरफ्तार, जिसके कब्जे से 11.314 कि.ग्रा.(09 पैकेट) नाजायज गांजा बरामद
प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी मथुरा जंक्शन के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु सघन चैकिंग अभियान के दौरान थाना जीआरपी मथुरा जंक्शन पुलिस टीम व आरपीएफ मथुरा जंक्शन की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 13.03.2026 को 02 नफर अभि0गण को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 11.314 कि.ग्रा. नाजायज गांजा जिसकी अमुमानित कीमत 2,25,000/- रूपये बरामद किया गया।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त
1.धर्मेन्द्र चौधरी पुत्र रघुनाथ सिंह निवासी बकसी के कोठे थाना सतवारी जिला जम्मू जम्मू एंड कश्मीर उम्र करीब 25 वर्ष सम्बन्धित मु0अ0सं0 – 84/2026 धारा 08/20 एन.डी.पी.एस.एक्ट थाना जीआरपी मथुरा जंक्शन ।
2.बन्टी कुमार पुत्र राजेश निवासी नई बस्ती थाना सतवारी,जिला जम्मू, जम्मू एवं कश्मीर उम्र करीब 25 वर्ष सम्बन्धित मु0अ0सं0 – 84/2026 धारा 08/20 एन.डी.पी.एस.एक्ट थाना जीआरपी मथुरा जंक्शन
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान
दिनांक 13/03/2026 समय 11.15 बजे गेट नं0 03 ब्रिज के नीचे , रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन ।
बरामदगी का विवरण
अभियुक्त धर्मेन्द्र चौधरी पुत्र उपरोक्त के कब्जे से 07.145 कि.ग्रा. एवं अभियुक्त बन्टी कुमार के कब्जे से 04.169 कि.ग्रा. नाजायज गांजा होना ।
पूँछताछ विवरण
पूँछताछ करने पर गिरफ्तारअभियुक्त द्वारा बताया कि हम लोग अवैध गांजा की तस्करी एक राज्य से दूसरे राज्य मे करके उसको बेच कर अपनी जरूरतें पूरी करते हैं ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम एवं विशेष सहयोग करने वाली टीम
1. व0उ0नि0 ललित कुमार, थाना जीआरपी मथुरा जं0
2. उ0नि0 आशुतोष सिंह थाना जीआरपी मथुरा जं0
3. उ0नि0 आशुतोष सिंह थाना जीआरपी मथुरा जं0
4. उ0नि0 सुजीत सिंह चंदेल , आरपीएफ पोस्ट मथुरा जं0
5. है0कां0 यथार्थ, थाना जीआरपी मथुरा जं0
6. है0का0 विक्रम थाना जीआरपी मथुरा जं0
7. है0का0 मोहित थाना जीआरपी मथुरा जं0
8. का0 पुष्पेन्द्र सिंह सीआईबी विंग आरपीएफ आगरा
9. का0 संदीप नराईच . सीआईबी विंग आरपीएफ आगरा












