चौखडा जंगल में गोली मारकर हुई हत्या में मृतक की पत्नी मैशरजहां ने दी पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ को एक और तहरीर।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
मोहम्मद आरिफ भाई की तहरीर पर दिलीपपुर थाना में दर्ज हुआ था, अज्ञात में मुकदमा।। हत्यारोपी की सारी चाल को पुलिस ने किया ध्वस्त, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य के आधार पर दूसरे दिन ही मुल्जिम को कर लिया गिरफ्तार, एक आरोपी पुलिस की पकड़ से अभी है, दूर।। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मृतक की पत्नी ने कई लोगों को नामजद करते हुए मामले को बनाया और गंभीर।।मृतक की पत्नी मैशरजहां ने सपा नेता वासिक खान और नदीम रियाज का भी नाम षड्यंत्रकारियों में किया शामिल, मुख्य आरोपी सद्दाम के भाई सलमान को भी बनाया आरोपी।। पत्रकार सलमान खान पर भी मृतक की पत्नी मैशरजहां ने लगाया गंभीर आरोप, घर पर पहुंचकर धमकी देने का लगाया है, आरोप












