एलपीजी सिलेंडर में ओवररेटिंग की शिकायत, लखन गैस एजेंसी बेधन की जांच; 15 उपभोक्ताओं के बयान में खुलासा

एलपीजी सिलेंडर में ओवररेटिंग की शिकायत, लखन गैस एजेंसी बेधन की जांच; 15 उपभोक्ताओं के बयान में खुलासा

संवाददाता बृजेंद्र शर्मा बिहार

कुंडा, प्रतापगढ़। एक ओर जहां रसोई गैस के दामों को लेकर आम उपभोक्ताओं में पहले से ही हाहाकार मचा हुआ है, वहीं दूसरी ओर कुंडा क्षेत्र में गैस एजेंसी द्वारा अधिक मूल्य वसूली की शिकायत सामने आने से उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई है।
मामला लखन गैस एजेंसी, बेधन से जुड़ा है, जहां गैस उपभोक्ताओं से निर्धारित दर से अधिक कीमत पर एलपीजी सिलेंडर देने की शिकायत प्रशासन को प्राप्त हुई थी। शिकायत के बाद कुंडा के सप्लाई इंस्पेक्टर शिव कुमार मिश्र ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। जांच के दौरान सप्लाई इंस्पेक्टर ने 15 गैस उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए। उपभोक्ताओं के बयानों में एजेंसी द्वारा सिलेंडर की ओवररेटिंग किए जाने की बात सामने आई। सप्लाई इंस्पेक्टर शिव कुमार मिश्र ने बताया कि जांच के आधार पर पूरी रिपोर्ट तैयार कर नियमानुसार कार्रवाई के लिए सक्षम स्तर पर भेजी जाएगी। मामले में आगे की कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देश के अनुसार की जाएगी। गौरतलब है कि गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर पहले से ही उपभोक्ता परेशान हैं, ऐसे में एजेंसी द्वारा कथित ओवररेटिंग की शिकायत सामने आने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें