लालगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, डीएम-एसपी ने सुनीं जन समस्याएं
संवाददाता: सदानंद द्विवेदी प्रतापगढ़ की तहसील लालगंज में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील परिसर में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।
अधिकारियों ने शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े और पारदर्शिता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
संपूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे और अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।












