दंपति लूटकांड के बदमाश से मुठभेड़, एक गिरफ्तार, साथी फरार

  • दंपति लूटकांड के बदमाश से मुठभेड़, एक गिरफ्तार, साथी फरार
  • 15 घंटे में योगी पुलिस का बड़ा एक्शन

संवाद दाता: पंकज मिश्रा मैनपुरी: मैनपुरी जनपद में योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर एक बार फिर देखने को मिला है। दंपति के साथ हुई लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। महज 15 घंटे के भीतर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

यह मुठभेड़ एलाऊ थाना क्षेत्र के शिवसिंहपुर चौराहे के पास हुई। एलाऊ थाना पुलिस, कोतवाली पुलिस और SOG टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बदमाशों की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश घायल हो गया, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार फरार बदमाश की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लूट की घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित की गई थीं और सटीक सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

ये भी पढ़ें बुलन्दशहर में फर्जी CBI अधिकारी बनकर डकैती करने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें