पत्रकार से बदसलूकी करने वाले दरोगा व दो सिपाही लाइनहाजिर

पत्रकार से बदसलूकी करने वाले दरोगा व दो सिपाही लाइनहाजिर

प्रतापगढ़। फतनपुर थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा व दो सिपाहियों द्वारा न्यूज चैनल के पत्रकार से बदसलूकी किए जाने का मामला सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने तत्काल सख्त रुख अपनाते हुए दरोगा समेत तीनों पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक कवरेज के दौरान थाना गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पत्रकार से अभद्र भाषा का प्रयोग किया और दुर्व्यवहार किया।

एसपी डॉ. अनिल कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि पत्रकारों और आम नागरिकों से दुर्व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिसकर्मियों को शालीन व संवेदनशील व्यवहार अपनाना अनिवार्य है, अन्यथा कठोर कार्रवाई तय होगी।

ये भी पढ़ें मुख्य विकास अधिकारी ने किया विकास भवन का औचक निरीक्षण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें