ग्रामीण पत्रकारों ने अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

ग्रामीण पत्रकारों ने अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

शीतलपुर ब्लॉक संवाददाता योगेंद्र सिंह 

एटा। जनपद एटा में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचकर जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह को सौंपा। एसोसिएशन ने पत्रकारों से संबंधित समस्याओं के समाधान, सम्मानजनक कार्य वातावरण, सुरक्षा और आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने की मांग की।

ज्ञापन सौंपते समय एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत पत्रकार सीमित संसाधनों के बावजूद समाचार संकलन व जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं, लेकिन उन्हें न तो आवश्यक सुविधाएँ मिलती हैं और न ही सुरक्षा। उन्होंने पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, प्रशिक्षण कार्यक्रम और आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग रखी।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें विपिन यादव, हिमांशु तिवारी, मोहम्मद बारिश, चंचल लोधी, रोहताश चौहान, केशव चौहान, कुनाल सोलंकी सहित अन्य सदस्य शामिल थे। सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर पत्रकारों की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखते हुए त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए कहा कि संबंधित विभागों को पत्र भेजा जाएगा और पत्रकारों की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

ग्रामीण पत्रकारों ने कहा कि वे जनपद की समस्याओं को सामने लाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे और सरकार से अपेक्षा करते हैं कि पत्रकार हित में आवश्यक कदम उठाए जाएँ।

ये भी पढ़ें पत्रकार से बदसलूकी करने वाले दरोगा व दो सिपाही लाइनहाजिर

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया