खेत में पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव, इलाके में फैली सनसनी

खेत में पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव, इलाके में फैली सनसनी

संवादाता: पंकज मिश्रा मैनपुरी।

जनपद मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब खेतों में खड़े एक पेड़ से किशोरी का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार किशोरी किसी बात को लेकर आत्मग्लानि में थी और डांट से क्षुब्ध बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। सूचना मिलते ही किशनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पैनल के माध्यम से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, ताकि मौत के कारणों की स्पष्ट पुष्टि हो सके। इस संबंध में एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हत्या और आत्महत्या—दोनों एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।
फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से जुड़े सभी साक्ष्यों को संकलित किया जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की