एटा में डेंगू-मलेरिया का कहर: मेडिकल कॉलेज में मरीजों की बढ़ती भीड़, आठ वर्षीय बच्चा रेफर
संवादाता अमन अहमद। एटा जिले में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार सुबह मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में तीन डेंगू के मरीज पहुंचे। इनमें से फगनौल जैथरा निवासी आठ वर्षीय अदनान की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। वहीं, रतिभानपुर हाथरस निवासी रामनिवास और नगला माची निवासी 15 वर्षीय रमन को भी भर्ती कराया गया, जिनमें से रमन को परिजन उच्च उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए।
इसके अलावा, मलेरिया के तीन नए मरीज—शिवांगी (20) निवासी चमकरी, खुशबू (16) निवासी श्याम नगर और खुशी निवासी पीपल अड्डा—को सोमवार देर शाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया।
डॉक्टर निर्मल जैन ने बताया कि संचारी रोगों से बचाव के लिए साफ-सफाई जरूरी है, क्योंकि गंदगी वाले इलाकों में डेंगू और मलेरिया का खतरा सबसे अधिक होता है। उन्होंने कहा कि सरकारी आंकड़ों और वास्तविक मरीजों की संख्या में बड़ा अंतर है, जबकि मेडिकल कॉलेज में सुबह से ही बुखार और वायरल से पीड़ित मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
ये भी पढ़ें एटा में केनरा बैंक शाखा बंद: भवन मालिक से विवाद के चलते शटर पर ताला, ग्राहक सेवाएं ठप













