विकास प्राधिकरण जोन (2)द्वारा बम्बा रोड़, मोदीनगर क्षेत्र में लगभग 8000 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध कालोनी पर की गयी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही

विकास प्राधिकरण जोन (2)द्वारा बम्बा रोड़, मोदीनगर क्षेत्र में लगभग 8000 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध कालोनी पर की गयी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

उपाध्यक्ष महोदय के अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 14.01.2026 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-02 के नेतृत्व में श्री सचिन डागर द्वारा ग्राम-बम्बा रोड़, मोदीनगर, गाजियाबाद में लगभग 8000 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में अवैध रूप से कालोनी विकसित की जा रही है। जिसका प्राधिकरण से स्वीकृति सम्बन्धी कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया। उपरोक्त अवैध कालोनी में कालोनाईजर द्वारा बनायी गई सडक, बाउन्ड्रीवॉल, साईट ऑफिस, आदि को ध्वस्त कर दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही के समय स्थानीय विकासकर्ताओं/निर्माणकर्ताओं द्वारा काफी विरोध किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी। स्थल पर सहायक अभियन्ता प्रवर्तन जोन-02 द्वारा लोगों को सख्त निर्देश दिये गये कि बिना अनुमति किये गये किसी भी निर्माण को बक्शा नही जायेगा।

स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता, सुपरवाईजर/मेट, स्थानीय पुलिस बल एवं प्राधिकरण पुलिस बल उपस्थित रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें