एटा में महिला से अश्लील बातचीत का आरोप: दरोगा निलंबित, थाने में अर्द्धनग्न होकर किया हंगामा।
संवादाता अमन अहमद।
एटा जनपद के बागवाला थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा पर महिला से फोन पर अश्लील बातें करने का गंभीर आरोप सामने आया है। मामले को संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्यामनारायण सिंह ने आरोपी दरोगा चंद्रशेखर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। महिला की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई। पीड़िता ने एसएसपी को दी गई लिखित शिकायत में बताया कि 10 जनवरी को दरोगा चंद्रशेखर उसके घर आया था और उसके पति के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान दरोगा ने महिला को धमकाया और उसका मोबाइल नंबर मांगा। भय के चलते महिला ने अपना नंबर दे दिया। इसके अगले दिन रात करीब नौ बजे दरोगा ने महिला को फोन कर अश्लील बातें कीं। महिला ने साहस दिखाते हुए इस बातचीत को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और अपने पति के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच के बाद एसएसपी ने आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया। निलंबन से बौखलाए दरोगा ने बुधवार को शराब के नशे में बागवाला थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि वह अर्द्धनग्न अवस्था में गाली-गलौज करने लगा और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह द्वारा समझाने का प्रयास भी बेअसर रहा।
पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराते हुए उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल दरोगा को पुलिस लाइन भेज दिया गया है और पूरे मामले की गहन जांच जारी












