एटा क्रिकेट खेलते समय युवक पर हमला, गंभीर हालत में भर्ती: पीड़ित परिवार ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार।

एटा क्रिकेट खेलते समय युवक पर हमला, गंभीर हालत में भर्ती: पीड़ित परिवार ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार।

संवादाता अमन अहमद।

एटा जनपद के जलेसर थाना क्षेत्र में क्रिकेट खेल रहे एक युवक पर दबंगों द्वारा किए गए जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना 9 जनवरी की बताई जा रही है। जलेसर के मोहल्ला गढ़ीमान खां निवासी धर्मेंद्र अपने भाई अक्षय और अन्य बच्चों के साथ मोहल्ले में क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान तीन मोटरसाइकिलों से वाहिद पुत्र सादिक, साकिर पुत्र सादिक, ऋषभ पुत्र शफीक समेत तीन अज्ञात युवक मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने जबरन खेल में शामिल होने की जिद की और मना करने पर गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर धर्मेंद्र के पिता चंद्रप्रकाश और भाई अक्षय बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन हमलावरों ने लाठी-डंडों, हॉकी, सरिया और ईंटों से हमला कर दिया। इस हमले में धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आरोपी उसे अधमरा छोड़कर मौके से फरार हो गए। घायल युवक को पहले जलेसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़ित पिता चंद्रप्रकाश ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में हल्की धाराएं लगाई हैं। परिवार ने एसएसपी श्याम नारायण सिंह से निष्पक्ष जांच कर धाराएं बढ़ाने और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

एसएसपी ने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें