इंदौर से अबू धाबी की सीधी उड़ान शुरू, सीएम मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

इंदौर से अबू धाबी की सीधी उड़ान शुरू, सीएम मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

संवाददाता: संतोष यादव

इंदौर। देवी अहिल्या अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से अबू धाबी के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाकर इस नई फ्लाइट सेवा का शुभारंभ किया और यात्रियों को टिकट सौंपकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर से अबू धाबी की सीधी उड़ान शुरू होने से मध्य प्रदेश की खाड़ी देशों से कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। इससे व्यापार, निवेश, पर्यटन और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही प्रदेश के उद्योगों को भी अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सेवा इंदौर और मध्य प्रदेश के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब यात्रियों को अबू धाबी जाने के लिए अन्य शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।
नई उड़ान सेवा शुरू होने से व्यापारियों, उद्योगपतियों, छात्रों, पर्यटकों और खाड़ी देशों में कार्यरत भारतीयों को बड़ी सुविधा मिलेगी। एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में यात्री मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यात्रियों से संवाद भी किया और उन्हें सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें