जिला कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव (शामली) के नेतृत्व में, जिला कांग्रेस कमेटी शामली द्वारा जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सन्नी गुप्ता की उपस्थिति में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के क्रम में मतदाता सूची की गहन जांच की गई

जिला कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव (शामली) के नेतृत्व में, जिला कांग्रेस कमेटी शामली द्वारा जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सन्नी गुप्ता की उपस्थिति में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के क्रम में मतदाता सूची की गहन जांच की गई

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी बुलंदशहर

जिला कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव (शामली) के नेतृत्व में, जिला कांग्रेस कमेटी शामली द्वारा जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सन्नी गुप्ता की उपस्थिति में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के क्रम में मतदाता सूची की गहन जांच की गई।मतदाता सूची के सत्यापन के उपरांत विधानसभा क्षेत्र शामली में गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं। इन गड़बड़ियों को, चुनाव कर्मियों की भूमिका के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा हाल ही में की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उजागर तथ्यों एवं मतदाता सूची में हुई हेराफेरी के उदाहरणों के संदर्भ में देखा गया। इसी क्रम में यह स्पष्ट हुआ कि जनपद शामली में भी मतदाता सूची में गंभीर त्रुटियाँ की जा रही हैं। उक्त विषय को लेकर SIR कोऑर्डिनेटर एवं जिला उपाध्यक्ष सनी गुप्ता के साथ संयुक्त रूप से की गई जांच के उपरांत मतदाता सूची में निम्नवत गंभीर गड़बड़ियाँ सामने आई हैं। इन सभी अनियमितताओं को लेकर जिला कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी एवं जिला अध्यक्ष की अगुवाई में जिला निर्वाचन अधिकारी, शामली के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई। साथ ही, इन गंभीर गड़बड़ियों को तथ्यात्मक साक्ष्यों सहित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे , प्रदेश अध्यक्ष अजय राय राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश सह-प्रभारी प्रदीप नरवाल जी तथा उत्तर प्रदेश वॉर रूम प्रभारी श्री संजय दीक्षित जी को प्रेषित किया गया है।इसके अतिरिक्त, प्रदेश निर्वाचन कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराते हुए पार्टी स्तर पर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं अग्रिम कार्रवाई हेतु समस्त प्रकरण को अवगत कराया गया है।

विषय : SIR प्रक्रिया के उपरांत जारी मतदाता सूचियों में गंभीर अनियमितताओं के संबंध में शिकायत

।महोदय,जिला कांग्रेस कमेटी, शामली के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से हम आपका ध्यान SIR प्रक्रिया के प्रथम चरण के पश्चात दिनांक 6 जनवरी को जारी की गई प्रारंभिक मतदाता सूचियों की ओर आकर्षित कराना चाहते हैं। अत्यंत खेद के साथ यह अवगत कराना पड़ रहा है कि उक्त सूचियाँ बड़े पैमाने पर गंभीर संदेहास्पद प्रविष्टियों से युक्त हैं, जिससे निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया पर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री राहुल गांधी जी द्वारा मतदान प्रक्रिया में हो रही गड़बड़ियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रमाणों सहित आपत्तियाँ दर्ज कराई जा चुकी हैं। हम आपके समक्ष शामली विधानसभा क्षेत्र से संबंधित निम्नलिखित प्रमुख आपत्तियाँ प्रस्तुत कर रहे हैं एक ही मकान में अत्यधिक एवं अस्वाभाविक मतदाता संख्या कलंदर शाह मोहल्ला, मकान संख्या 43 में 32 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें सैनी, मुस्लिम एवं कश्यप समाज के मतदाता शामिल हैं। कलंदर शाह मोहल्ला, मकान संख्या 116 में 114 मतदाता दर्ज हैं, जिनकी जातियाँ पांचाल, जाटव, कश्यप, सैनी एवं अग्रवाल दर्शाई गई हैं। यदि इसी मकान में 116-क अथवा अन्य वर्ण जोड़े जाएँ तो कुल मतदाता संख्या 257 तक पहुँच जाती है, जो अत्यंत संदेहास्पद है। इसी मोहल्ले में एक अन्य मकान में 45 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें हिंदू एवं मुस्लिम दोनों समुदायों के मतदाता शामिल हैं। मकान संख्या 0 / 00 की प्रविष्टियाँ जनपद में बड़ी संख्या में मतदाता ऐसे दर्ज हैं जिनकी मकान संख्या 0 अथवा 00 दर्शाई गई है।
उदाहरणस्वरूप घेर बुखारी, मतदान स्थल संख्या 29, जैन कन्या इंटर कॉलेज, कक्ष संख्या 3, शामली में 15 मतदाता मकान संख्या 00 पर दर्ज हैं।गुजरातियान वार्ड में मकान संख्या 0 पर 7 मतदाता दर्ज हैं। कलंदर शाह मोहल्ला, भाग संख्या 14 की सूची में 17 मतदाता मकान संख्या 0 पर दर्ज हैं।अब तक लगभग 100 से अधिक ऐसे मतदाता पाए गए हैं।त्रुटिपूर्ण एवं अपूर्ण मकान संख्या
ग्राम भाजू (सूची संख्या 1, भाजू-4 के अंतिम पृष्ठ) में मकान संख्या संबंधी अनेक गंभीर गड़बड़ियाँ पाई गई हैं।मतदाता पहचान पत्र पर फोटो का अभाव
• ग्राम कुड़ाना में लगभग 14 मतदाताओं के पहचान पत्रों पर फोटो नहीं है। ग्राम भिक्का माजरा में 2 मतदाताओं के पहचान पत्र फोटो रहित पाए गए हैं। धार्मिक असंगति की प्रविष्टियाँ ग्राम कुड़ाना, मकान संख्या 386 में हिंदू मतदाताओं की सूची में 2 मुस्लिम मतदाता दर्ज हैं। ग्राम गंगेरू, मकान संख्या 91 में 36 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें हिंदू एवं मुस्लिम दोनों समुदायों के मतदाता एक ही मकान में दर्शाए गए हैं। दयानंद नगर मकान संख्या 232 में एक 89 मतदाता की सूचना प्रेस के माध्यम से समाचार पत्रों में प्रकाशित की जा चुकी है अब तक शामली विधानसभा क्षेत्र की लगभग 46 मतदाता सूचियों में इस प्रकार की गंभीर त्रुटियाँ पाई जा चुकी हैं।नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा उठाई गई आपत्तियां जनपद शामली में भी ये साक्ष्य सही प्रतीत होते हैं, क्योंकि जिला कांग्रेस कमेटी की महिला जिला उपाध्यक्ष डॉ. नसरीन तथा जिला महासचिव पुनीत शर्मा के परिवारजनों के नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं पाए गए हैं। अतः जिला कांग्रेस कमेटी, शामली की ओर से आपसे विनम्र अनुरोध है कि उपरोक्त समस्त तथ्यों का संज्ञान लेते हुए मतदाता सूचियों की पुनः जाँच, भौतिक सत्यापन एवं आवश्यक सुधार कराया जाए, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता बनी रहे।
सधन्यवाद।भवदीय,
ज्ञानेंद्र सिंह राघव (ज़िला कॉर्डिनेटर शामली )
अख़लाक़ प्रधान (ज़िला कांग्रेस कमेटी शामली)
सन्नी गुप्ता (ज़िला उपाध्यक्ष कांग्रेस शामली )

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें