जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

गौतमबुद्धनगर 30 अप्रैल, 2026 जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, साफ सफाई व्यवस्था आदि व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस के मुख्य द्वार पर लगे ताले एवं सील की जांच की, जो पूर्णतः सुरक्षित पाई गई।इसके अतिरिक्त वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया गया, जहां सभी कैमरे सुचारु रूप से कार्यरत पाए गए। साथ ही वेयरहाउस परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा वेयरहाउस में तैनात सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था को निरंतर सुदृढ़ बनाए रखने तथा पूर्ण सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित पाई गई। इस अवसर पर जिला निर्वाचन कार्यालय के संबंधित कर्मचारीगण उपस्थित रहे। गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना बीटा-2 क्षेत्रांतर्गत रावण दहन कार्यक्रम के दृष्टिगत रामलीला ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना बीटा-2 क्षेत्रांतर्गत रावण दहन कार्यक्रम के दृष्टिगत रामलीला ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

“मिशन शक्ति अभियान 6.0” व “मिशन सहयोग” के अंतर्गत सर्विलांस सेल नोएडा, नोएडा जोन के थाना सेक्टर-58 व अन्य थानोंं द्वारा गुम हुए विभिन्न कंपनियों के 108 कीमती स्मार्टफोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए