जिलाधिकारी ने किया उप कृषि निदेशक कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया उप कृषि निदेशक कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण

संवाददाता ब्रिजेन्द्र मौर्य 

पी०एम०-किसान के लाभार्थियों की ई-केवाईसी, भू-अंकन एवं एनपीसीआई कराने हेतु उसके समाधान के विवरण को हेल्पडेस्क में चस्पा कराये जाने के निर्देश दिये 

फतेहपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह द्वारा मंगलवार को उप कृषि निदेशक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गय। निरीक्षण के दौरान उप कृषि निदेशक कार्यालय के अभिलेखों का रखरखाव के साथ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के हेल्पडेस्क का निरीक्षण करते हुए पी०एम०-किसान के लाभार्थियों की ई-केवाईसी, भू-अंकन एवं एनपीसीआई कराने हेतु उसके समाधान का विवरण को हेल्पडेस्क में चस्पा कराये जाने के निर्देश दिये गये ताकि कृषकों को उक्त कार्य कराये जाने में सुविधा हो इसके साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्र्तगत कृषकों के द्वारा की जाने वाली शिकायतों का अंकन शिकायत पंजिका में करने के साथ पत्रावलियों के समुचित रखरखाव के साथ समस्त पत्रावलियों का संचालन ई-ऑफिस के माध्यम से कराये जाने एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की नियम एवं शर्तों का कृषकों के मध्य व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान सत्येन्द्र सिंह, उप कृषि निदेशक, रंजीत कुमार चौरसिया, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सदर एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें ग्रामीण पत्रकार ही पत्रकारिता की असली रीढ़ : जिलाध्यक्ष केके तिवारी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें