जनसुनवाई, आईजीआरएस सहित अन्य के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का करें गुणवत्तापूर्ण निस्तारण: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

जनसुनवाई, आईजीआरएस सहित अन्य के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का करें गुणवत्तापूर्ण निस्तारण: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

लंबित प्रकरणों पर विभागीय अधिकारियों की होगी जवाबदेही तय: श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

जिलाधिकारी की कार्यशैली से जनता में जगी ”उम्मीदें”, कहा: साहब करते है गरीब, असहायों की मदद सभी अधिकारी 10 से 12 बजे तक करेंगे जनसुनवाई, जूम एप पर रहेंगे लाईव: जिलाधिकारी

गाजियाबाद। जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान जनसुनवाई की गयी। जन सुनवाई के दौरान राजस्व विभाग, जीडीए, नगर निगम, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित प्रार्थना/शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री मंशानुरूप एवं शासन द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार हर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएं। कोई भी किसाी गरीब, असहाय व बेबस व्यक्ति को परेशान या पीड़ित करता है तो सम्बंधित के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएं। प्रत्येक जन के विकास एवं जनपद के विकास में सभी अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का कार्य करें।जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि जनता के हित एवं अधिकारों को ध्यान में रखते हुए मा0सीएम स्तर से जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों की मॉनिटरिंग की जा रहें। इसी क्रम में इस कार्य में और अधिक पारदर्शिता और गुणवत्ता लाने के उद्देश्य से मेरे द्वारा सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों की जनसुनवाई के समय मॉंनिटरिंग की जा रही है, इस दौरान सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक सभी अधिकारी अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर जनसुनवाई करेंगें और मेरे साथ जूम एप रहेंगे, जिससे जनता दर्शन में आए प्रार्थियों/आवेदकों/शिकायतकर्ताओं की समस्या का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा सके।जनता दर्शन में निरंतर प्राप्त होने वाली शिकायतों, समस्याओं और निवेदनों दिव्यांगजन कल्याण विभाग, शस्त्र लाईसेंस (विरासत), नियोजन विभाग (फैमिली आईडी), यू0पी0नेडा, पीएम सूर्य घर योजना, अवैध कब्जा/भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान आदि के निस्तारण एवं निवारण के क्रम में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ द्वारा आवश्यक दिशा—निर्देशित दिए गये। जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने कहा कि उक्त सभी कार्य युद्ध स्तर पर किये जाएं, उक्त से सम्बंधित किसी भी व्यक्ति को असुविधा का सामना ना करना पड़ें। ऐसा कोई भी कार्य बर्दाश्त नहीं किया जायेगा जिससे सरकार की छवि धूमिल हो।अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएं।जनता का उत्पीड़न किसी भी रूप में क्षमा योग्य नहीं हैं।जनता दर्शन के दौरान एक महिला श्रीमती दीपा निवासी लालकुंआ द्वारा जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ से प्रार्थना की गयी कि उसको गठिया बाय और पैरों में पानी भर गया है, कृपया कर उसका ईलाज कराने में उसकी मद्द की जाएं। जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने सीएमओ गाजियाबार को सम्पर्क कर निर्देशित किया उक्त महिला का गुणवत्तापूर्ण ईलाज कराया जाएं।उसके बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के साथ महिला को बेहतर उपचार के लिए भेजा गया। महिला ने जिलाधिकारी महोदय को कोटि—कोटि धन्यवाद दिया। जनता दर्शन के दौरान सिकरानी लोनी निवासी श्री प्रदीप जब जिलाधिकारी महोदय के सम्मुख आया तो जिलाधिकारी महोदय ने उससे उसकी परेशानी पूछी, उक्त व्यक्ति ने कहा सर अब कोई परेशानी नहीं है। इस पर जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि तो आप किस कार्य से आए हैं। श्री प्रदीप ने बताया कि महोदय मै आपके पास अपनी समस्या लेकर आया था कि मेरी जमीन पर कुछ दबंगों द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है, मै इस समस्या से पिछले 20 वर्षों से परेशान था, मै पुलिस और तहसील के चक्कर लगाते हुए परेशान था, तब किसी ने आपसे मिलने के लिए कहा और यह भी कहा कि आपके संज्ञान में परेशान आने पर उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो जायेगा और इसी क्रम में आपके पास आया और कुछ ही दिनों में आपके निर्देशों के क्रम में नियमानुसार पूर्ण गुणवत्ता व पारदर्शिता के साथ मेरे समस्या का निस्तारण हो गया, जिसके लिए मै आपको कोटि—कोटि धन्यवाद प्रेषित करता हूं। जिलाधिकारी ने कहा यदि किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी हो तो वह हमसे आकर मिले हम उसकी शिकायत का पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण करेंं। उस व्यक्ति ने कहा कि मै सभी से कहूंगा कि साहब गरीब, असहायों की मदद करतें है, एक बार उनसे जरूर मिलें।जनसुनवाई के दौरान एडीएम एल/ए श्री अवनीश, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ.सन्तोष कुमार उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें