थाना टीलामोड़ पुलिस टीम द्वारा वादिया के पति पर जान से मारने की नीयत से हमला करने,वाले 03 अभियुक्तगण गिरफ्तार

थाना टीलामोड़ पुलिस टीम द्वारा वादिया के पति पर जान से मारने की नीयत से हमला करने,वाले 03 अभियुक्तगण गिरफ्तार

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

कार्यवाही का विवरण: आज दिनांक 20.02.2026 को थाना टीलामोड़ पर वादिया ने लिखित तहरीर
दी और बताया कि मेरे पति सचिन कसाना की मोटर साइकिल में अभियुक्तगण की ब्रेजा गाडी टकराने को लेकर गाली-गलौज कर ईंट पत्थर से मारपीट करना तथा वादिया द्वारा अपने पति को बचाये जाने पर वादिया के साथ मारपीट करने के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर धारा 191(2), 115(2), 281, 352 बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। उपरोक्त प्रकरण में थाना टीलामोड़ पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए वादिया के पति पर जान से मारने की नीयत से हमला करने वाले 03अभियुक्तगण

1. मोहित तोमर पुत्र स्व० सुधीर तोमर निवासी ग्राम बावली थाना बडौत बागपत उम्र करीब 28 वर्ष,

2. स्यराज पुत्र स्व० ब्रह्म सिंह निवासी ग्राम महावतपुर बावली थाना बडौत बागपत उम्र करीब 61 वर्ष व

3. कुलवीर सिंह पुत्र अजब सिंह निवासी ग्राम महावतपुर बावली थाना बडौत बागपत उम्र करीब 50 वर्ष को एम०आर० बैकट हाल के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध तमामी विवेचना से मुकदमा उपरोक्त में धारा 109 (1) बीएनएस के अपराध का होना पाये जाने के उपरान्त पंजीकृत अभियोग की धारा 191(2), 115(2), 281, 352 बीएनएस में धारा 109(1) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आए
कि अभियुक्तगण शादी में शामिल होने के लिए एम0आर बैंकट हाल सिकन्दरपुर में जा रहे थे कि अचानक वादिया के पति सचिन की मोटर साइकिल अभियुक्तगण की कार के आगे आ गयी थी, जिससे मोहित तोमर ने अपने साथी स्यराज व कुलवीर के साथ मिलकर सचिन के साथ जान से मारने के उद्देश्य से घटना स्थल से ईंट लेकर सचिन पर हमला कर घायल कर दिया और उसे मौके पर छोड़कर भाग गये।गिरफ्तार अभियक्तों का नाम व पताः-

1. मोहित तोमर पुत्र स्व० सुधीर तोमर निवासी ग्राम बावली थाना बडौत बागपत उम्र करीब 28 वर्ष

2. स्यराज पुत्र स्व० ब्रह्म सिंह निवासी ग्राम महावतपुर बावली थाना बडौत बागपत उम्र करीब 61 वर्ष।

3. कुलवीर सिंह पुत्र अजब सिंह निवासी ग्राम महावतपुर बावली थाना बडौत बागपत उम्र करीब 50 वर्ष।गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहासः-गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना टीलामोड़ पर वादिया के पति पर जान से मारने की नीयत से हमला करने के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-थाना टीलामोड़ पुलिस टीम।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया