“अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक न्याय दिवस” के अवसर पर बाल मित्र केंद्र पर आयोजन मुख्य अतिथि साहिबाबाद थाने से साइबर क्राइम इंस्पेक्टर श्री रविराज सिंह एवं मिशन शक्ति प्रमुख श्रीमती चंद्र रेखा जी उपस्थित रहीं।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

दिनांक 20.02.2026 को ,”अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक न्याय दिवस” के अवसर पर समाधान अभियान संस्था एवं इंडिया पेस्टिसाइड लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में “चुप्पी तोड़; हल्ला बोल” परियोजना के अंतर्गत बाल मित्र केंद्र पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत लैंगिक शोषण से प्रभावित बच्चों, उनके परिजनों एवं सेवा बस्ती की महिलाओं को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप स्कूल बैग वितरित किए गए।और सेवा बस्ती की महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रभावित परिवारों को सामाजिक न्याय के महत्व से अवगत कराना तथा समाज में उनकी गरिमापूर्ण और महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में साहिबाबाद थाने से साइबर क्राइम इंस्पेक्टर श्री रविराज सिंह एवं मिशन शक्ति प्रमुख श्रीमती चंद्र रेखा जी उपस्थित रहीं। साथ ही समाधान अभियान संस्था की संस्थापिका श्रीमती अर्चना अग्निहोत्री, प्रबंधक श्रीमती दीपा रानी तथा श्री दिव्यांशु जायसवाल ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।कार्यक्रम का समापन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना एवं सामाजिक न्याय के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ किया गया।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal