जिला सहारनपुर थाना कोतवाली मंडी पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

जिला सहारनपुर थाना कोतवाली मंडी पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर सहारनपुर क्षेत्र

सहारनपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली मण्डी पुलिस ने एक अहम सफलता हासिल की है। दहेज उत्पीड़न से जुड़े एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत की गई।  पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली मण्डी प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में गठित टीम ने सक्रियता दिखाते हुए 28 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर सरदार कॉलोनी स्थित गणेश चौक पर दबिश दी। दबिश के दौरान मुकदमा संख्या 47/2026 में वांछित चल रहे अभियुक्त श्याम जयन्त पुत्र सावंरिया को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी सुपर विहार कॉलोनी, थाना मण्डी क्षेत्र का निवासी बताया गया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं सहित 3/4 दहेज निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया। फिलहाल, पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें