भीषण गर्मी को लेकर डीएम अभिषेक पाण्डेय सख्त

भीषण गर्मी को लेकर डीएम अभिषेक पाण्डेय सख्त

जिला संवाददाता. प्रतापगढ़ हीटवेव और बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में जिले के सभी उपजिलाधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में खराब पड़े सभी हैंडपंपों को एक सप्ताह के भीतर दुरुस्त कराया जाए, ताकि लोगों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े। वहीं गौशालाओं में शीतल जल, पशु आहार एवं पर्याप्त शेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।

जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि गर्मी के दौरान बिजली संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए और अनावश्यक कटौती से बचा जाए। साथ ही सीएचसी एवं पीएचसी केंद्रों पर मरीजों के लिए दवाएं, पेयजल, पंखे व अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रखने को कहा।

डीएम अभिषेक पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हीटवेव अथवा आपदा से जुड़ी किसी भी जनहानि की सूचना तत्काल प्रशासन को भेजी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ : एसपी दीपक भूकर ने नवनिर्मित थाना लीलापुर का किया शुभारंभ

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें