डीएम शिव सहाय अवस्थी का गैस एजेंसी पर छापा, लापरवाही पर लगाई फटकार।।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
जिले के जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने कंपनी गार्डेन के सामने स्थित शिवम् गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर भारी भीड़ और अव्यवस्था देखकर डीएम ने कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को पर्ची वितरण की प्रक्रिया तेज की जाए, ताकि लोगों को लंबा इंतजार न करना पड़े और समय पर गैस सिलेंडर मिल सके। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और तुरंत सुधार के निर्देश दिए।।












