थाना मोदीनगर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अवैध स्मैक की तस्करी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 105 ग्राम नाजायज स्मैक, 21 पैकेट पैकिंग पन्नी व रुपये1400/- नकद बरामद।

थाना मोदीनगर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अवैध स्मैक की तस्करी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 105 ग्राम नाजायज स्मैक, 21 पैकेट पैकिंग पन्नी व रुपये1400/- नकद बरामद।

समवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

दिनांक 14.02.2026 को थाना मोदीनगर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर स्मैक की तस्करी करने वाला अभियुक्त शादाब पुत्र सगीर निवासी जगतपुरी, निवाडी रोड़, थाना मोदीनगर, कमिश्नरेट गाजियाबाद, उम्र करीब 26 वर्ष को बुदाना रोड़ होस्टो सिटी के पास खाली प्लाटिंग चौकी क्षेत्र निवाड़ी रोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 105 ग्राम नाजायज स्मैक व 21 पैकेट पैकिंग पन्नी व रुपये 1400/- नकद बरामद हुआ। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना मोदीनगर पर अभियुक्त के विरूद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि यह रुपये मैंने स्मैक बिक्री करके अर्जित किये हैं। । स्मैक के खरीदने के बारे में पूछने पर बताया कि मैं यह स्मैक मेरठ से लाता हूँ, जिससे लाता हूँ। उसका नाम पता मालूम नहीं है। आज भी यह पैकेट मेरठ से ही खरीद कर लाया था जिसमें से कुछ मैंने बेच दिया था तथा बाकी का आपने पकड लिया है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-शादाब पुत्र सगीर निवासी जगतपुरी, निवाडी रोड़, थाना मोदीनगर, कमिश्नरेट गाजियाबाद, उम्र करीब 26 वर्ष ।बरामदगी का विवरण-105 ग्राम नाजायज स्मैक व 21 पैकेट पैकिंग पन्नी व रुपये 1400/- नकद बरामद।आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-अभियुक्त के विरुद्ध उपरोक्त प्रकरण के संबंध में थाना मोदीनगर पर 01 अभियोग पंजीकृत किया गया है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम-थाना मोदीनगर पुलिस टीम।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है