थाना मोदीनगर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत चेकिंग के दौरान अवैध मादक पदार्थ को बेचने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 21.02 ग्राम अवैध स्मैक तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल आदि बरामद ।

थाना मोदीनगर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत चेकिंग के दौरान अवैध मादक पदार्थ को बेचने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 21.02 ग्राम अवैध स्मैक तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल आदि बरामद ।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविंद्र गौड़ के आदेश अनुसार चलाया गया अभियान के अंतर्गत दिनांक 27.04.2026 को थाना मोदीनगर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर अवैध मादक पदार्थ को बेचने वाला अभियुक्त आशु पुत्र मनोज निवासी इन्द्रापुरी थाना मोदीनगर गाजियाबाद उम्र करीब 22 वर्ष को थाना क्षेत्र मोदीनगर से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 22 पुडिया कुल वजन 21.02 ग्राम अवैध स्मैक, मोटरसाइकिल व 210 रु नगद बरामद हुए। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना मोदीनगर पर सुसंगत धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पछताछ का विवरण-पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि मैं कलुआ नाम के व्यक्ति से चोरी छिपे अवैध स्मैक खरीद कर लाता हूँ । तथा अधिक पैसे कमाने के लिये इसी मोटरसाइकिल से घूम-घूमकर मैं राह चलते व्यक्तियों को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेच देता हूँ। आज मैं स्मैक बेचने के लिये ही जा रहा था कि पुलिस चेकिंग में पकड़ा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

आशु पुत्र मनोज निवासी इन्द्रापुरी थाना मोदीनगर गाजियाबाद उम्र करीब 22 वर्ष ।आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-अभियुक्त के विरूद्ध उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में थाना मोदीनगर पर 01 अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा पूर्व में भी थाना मोदीनगर पर चोरी के 02 अन्य अभियोग पंजीकृत है। (कुल-03)। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। बरामदगी का विवरण-कब्जे से 22 पुडिया कुल वजन 21.02 ग्राम अवैध स्मैक व 210 रु नगद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।गिरफ्तार करने वाली टीम -थाना मोदीनगर पुलिस टीम।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें