नन्हें कान्हा और राधा ने लूट ली सबकी वाहवाही
संवाददाता – योगेंद्र सिंह एटा: सेठ दीनानाथ किरन गुलाब देवी केशव सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर भारती नगर, एटा में जन्माष्टमी के अवसर पर राधा–कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमान संजीव कुमार गोयल (मंत्री) द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। नन्हे-मुन्ने भैया–बहनों ने राधा–कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा धारण कर मंच पर आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
मुख्य अतिथि श्रीमती सुधा गुप्ता (नगर पालिका अध्यक्षा) ने राधा–कृष्ण स्वरूप की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर श्री क्षेत्रपाल उपाध्याय (मातृ संस्था संरक्षक), श्री ब्रजनन्दन महेश्वरी (उपाध्यक्ष), डॉ. चेतन देव शर्मा (प्रांतीय प्रतिनिधि), श्री विजय कुमार वार्ष्णेय (कोषाध्यक्ष) और श्री हरीश कुमार गंगवार (प्रधानाचार्य) भी उपस्थित रहे।
निर्णायक मंडल में श्रीमती दिव्या तिवारी, श्रीमती चीना अग्रवाल, श्रीमती प्रियंका सिंघाल, श्रीमती अंजली, श्रीमती पूजा और श्रीमती अराधना ने प्रतिभागियों की वेशभूषा, भाव-भंगिमा एवं प्रस्तुति का मूल्यांकन किया और विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विजेता सूची
राधा स्वरूप –
- • प्रथम: नित्या (कक्षा I-A)
- • द्वितीय: अन्वी (कक्षा LKG-A)
- • तृतीय: सानवी (कक्षा II-A)
कृष्ण स्वरूप –
- • प्रथम: नित्या (कक्षा UKG-B)
- • द्वितीय: शिवांश (कक्षा NC) एवं आरव (कक्षा LKG)
- • तृतीय: रुद्रांश (कक्षा UKG)
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनामिका गुप्ता और श्री नेम सिंह ने किया। इस अवसर पर श्री फेरू सिंह, ललित (उप प्रधानाचार्य), आचार्या चंद्रप्रभा, सपना, शालिनी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
ये भी पढ़ें खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की राजस्थान के दौला में सड़क हादसे में 11 की दर्दनाक मौत












