एटा: उपनिरीक्षक पारस त्यागी ने संभाला पटियाली चौकी प्रभारी का कार्यभार, अपराधियों को दी सख्त चेतावनी

एटा: उपनिरीक्षक पारस त्यागी ने संभाला पटियाली चौकी प्रभारी का कार्यभार, अपराधियों को दी सख्त चेतावनी

संवाददाता मुकेश कुमार

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए। इसी क्रम में उपनिरीक्षक पारस त्यागी को थाना मलावन के सीसी इंचार्ज पद से स्थानांतरित कर कोतवाली नगर क्षेत्र की पटियाली चौकी का प्रभारी बनाया गया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद चौकी प्रभारी पारस त्यागी ने पुलिस टीम के साथ बैठक कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग, शांति व्यवस्था बनाए रखना और आमजन का विश्वास मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
पारस त्यागी ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, अवैध कारोबार या गैरकानूनी कार्यों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त एवं निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। पटियाली चौकी प्रभारी के रूप में पारस त्यागी के कार्यभार संभालने के बाद क्षेत्र में सख्त पुलिस कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal