कासगंज में ट्रक से 400 लीटर डीजल चोरी, ड्राइवर के सोते रहने पर अज्ञात चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

कासगंज में ट्रक से 400 लीटर डीजल चोरी, ड्राइवर के सोते रहने पर अज्ञात चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

मंडल संवाददाता अमित चौहान

कासगंज के सोरों कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रक से लगभग 400 लीटर डीजल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित चालक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई तथा चोरी हुए डीजल की बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश निवासी चालक पदम सिंह मुंबई से ट्रक में बिजली का तेल भरकर ला रहे थे। उन्होंने अपना ट्रक खड़ा कर आराम करना शुरू किया। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए ट्रक के डीजल टैंक का ताला तोड़ दिया और उसमें भरा करीब 400 लीटर डीजल चोरी कर लिया।

दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग

रविवार को जब चालक की नजर डीजल टैंक पर पड़ी तो उन्होंने ताला टूटा हुआ और डीजल गायब पाया। घटना की जानकारी मिलते ही चालक ने तत्काल यूपी-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी। चालक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चोरी हुए डीजल की बरामदगी की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें