आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से, प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा व्यापक एवं प्रभावी पैदल गश्त।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 27.02.2026 को जनपद प्रतापगढ़ में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा व्यापक एवं प्रभावी पैदल गश्त किया गया। इसके अलावा आपको बता दें कि जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष मय पुलिस बल द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों, बस/रेलवे स्टेशन, बैंक एवं सार्वजनिक स्थलों पर पैदल भ्रमण किया गया। इसके साथ ही गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गई तथा स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी फीडबैक लिया गया।
इसके साथ ही आपको बताते चलें कि पुलिस टीमों द्वारा आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। जनपद पुलिस किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखे हुए है एवं आपको बता दें कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हेतु प्रतिबद्ध है।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ हीरागंज राजा भैया नें हीरागंज में करोड़ की लागत से नहर पटरी सड़क का किये लोकार्पण












