प्रतापगढ़ हीरागंज राजा भैया नें हीरागंज में करोड़ की लागत से नहर पटरी सड़क का किये लोकार्पण

प्रतापगढ़ हीरागंज राजा भैया नें हीरागंज में करोड़ की लागत से नहर पटरी सड़क का किये लोकार्पण

संवाददाता अमित शुक्ला. बाबागंज विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा देते हुए जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक कुँवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने शुक्रवार को नगर पंचायत हीरागंज बाजार स्थित नया पुरवा नहर पुल के समीप 18 किलोमीटर लंबी नहर पटरी सड़क के चौड़ीकरण एवं उच्चीकरण कार्य का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लोकार्पण किया।

करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत इस परियोजना को शासन की मंजूरी प्राप्त है। निर्माण पूर्ण होने के बाद यह मार्ग क्षेत्र के अनेक गांवों के लिए आवागमन का सशक्त माध्यम बनेगा तथा किसानों, व्यापारियों और छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा।

बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने कहा कि उक्त सड़क एक मील का पत्थर है और बाबागंज के प्रत्येक बड़े मार्गों को हाईवे के रूप में विकसित किया जाएगा। कार्यक्रम को एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह (गोपाल भैया) ने भी संबोधित किया और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के.एन. ओझा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह का संचालन सत्येंद्र प्रताप सिंह ने किया। बड़ी संख्या में जुटे समर्थकों की मौजूदगी से कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ बाघराय में अवैध संबंध के चलते पति की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें