श्री वैकुंठ धाम मंदिर परिषद द्वारा फाल्गुन शुक्ल पक्ष माह(18 फरवरी से 03 मार्च तक)फाल्गुन शुक्ल पक्ष व्रत त्यौहार:-
समवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर
श्री राधा कृष्ण विवाह 19/02/26
श्रीराम कृष्ण परमहंस जयंती 19/02/26
छत्रपति शिवाजी जयंती 19/02/26
विनायकी गणेश व्रत 21/02/26
होलाष्टक आरंभ 23/02/26
कामदा सप्तमी 24/02/26
आमलकी एकादशी 27/02/26
गोविंद द्वादशी 28/02/26
प्रदोष व्रत 01/03/26
श्री सत्यनारायण कथा 02/03/26
पूर्णिमा स्नान-दान 03/03/26
चन्द्रग्रहण 03/03/26
होलिका दहन 03/03/26
शुभ होली 04/03/26
नोट:- होलिका दहन सोमवार दिनाँक 02 मार्च को न करके मंगलवार दिनाँक 03 मार्च को ग्रहण समाप्ति के बाद संध्या 7 बजे से 9 बजे के बीच किया जाएगा। सोमवार दिनाँक 02 मार्च को भद्रा काल संध्या 05:58 pm से मंगलवार दिनाँक 03 मार्च प्रातः 5:30 am तक रहेगा, इस भद्रा के बीच एक समय होता है जिसे भद्रापुच्छ कहते है इस समय का उपयोग करके आप होलिका दहन कर सकते है। इसका समय सोमवार दिनाँक 02 मार्च मध्यरात्रि 12:50 am से 02:02 am तक है यानी रात्रि 12 बजे के बाद मंगलवार लग जायेगा। भद्रा समय मे होलिका दहन करना उचित नही माना जाता है। मंगलवार दिनाँक 03 मार्च को साल का अंतिम चन्द्रग्रहण लगने वाला है जिसका प्रभाव भारत मे भी दिखाई देगा। चन्द्र ग्रहण का आरंभ दोपहर 03 बजकर 20 मिनट पर होगा,ओर इसका मोक्ष समय संध्या 6 बजकर 47 मिनट (कुल 03 घण्टा 07 मिनट) पर होगा। चन्द्रग्रहण का सूतक काल 9 घण्टे पूर्व लगेगा यानी मंगलवार दिनाँक 03 मार्च प्रातः 6:20 am से मन्दिर के कपाट बंद रहेंगे। वैकुंठ धाम मन्दिर के कपाट प्रातः 05 बजे अपने निरंतर समय पर खुलेंगे लेकिंग प्रातः ही 6:20am पर कपाट बंद करदिये जाएंगे। मन्दिर उसी दिन ग्रहण के बाद संध्या 7 बजे खुलेगा। सीधी भाषा मे समझे तो 3 मार्च को दिनभर चन्द्रग्रहण का असर रहेगा और शाम 7 बजे के बाद होलिका दहन का कर्यक्रम होगा और 04 मार्च को शुभ होली का पर्व मनाया जाएगा।धन्यवाद।।आपका अपना श्री वैकुंठ धाम












