नीमच पुलिस की आमजन से अपील होली के पावन पर्व पर ” अफवाहों पर ध्यान न दें “

नीमच पुलिस की आमजन से अपील
होली के पावन पर्व पर ” अफवाहों पर ध्यान न दें “

संवाददाता पवन सूर्यवंशी नीमच

समस्त गणमान्य नागरिकों से नीमच पुलिस अनुरोध करती है कि नीमच जिले की सामाजिक समरसता, सद्भाव एवं शांति व्यवस्था व सौहार्द बनाये रखने में नीमच पुलिस का सहयोग करें। होली के पावन पर्व पर शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन चलाने, ओवर स्पीडिंग, खतरनाक ड्राईविंग, ट्रिपल राईडिंग, एवं हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों के वाहन जप्त कर उनके विरूद्ध कठोर वैद्यानिक कार्यवाही की जावेगी। नीमच पुलिस द्वारा “नीमच आई” के माध्यम से शहर के प्रत्येक मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से निरंतर निगरानी रखी जावेगी। किसी भी प्रकार की गैर कानूनी गतिविधियों का हिस्सा न बने, न ही अशिष्ट व्यवहार करें ओर ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे कि नीमच जिले की शांति व्यवस्था भंग हो, आप सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में है। किसी भी व्यक्ति पर बिना अनुमति के रंग नहीं डाले।जबरदस्ती रंग लगाये जाने की घटना घटित होने पर तत्काल पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच के नंबर 7049101042, 07423-228000 पर तत्काल सुचित करें।महिलाओं एवं बच्चियों के साथ अभद्र व्यवहार न करें एवं उनकी बिना अनुमति के रंग न डाले। उनके साथ अभद्र व्यवहार करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर वैद्यानिक कार्यवाही की जावेगी।किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक, साम्प्रदायिक उम्नाद फैलाने वाले एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले मैसेज वाट्टसएप, फेसबुक, इन्स्टाग्राम एवं अन्य किसी भी प्रकार की पोस्ट सोशल नेटवर्किंग साईट पर प्रसारित न करें। आपकी सभी ऑनलाईन गतिविधयों पर नीमच पुलिस की सोशल मिडिया मानिटरिंग सेल की निगरानी है। यदि कोई भी व्यक्ति ऐसी पोस्ट या टिप्पणी करते पाया जाता है तो उसके एवं ग्रुप के एडमिन एवं अन्य एडमिनों के विरूद्ध सूचना प्रोद्यौगिकि (आईटी एक्ट) एवं भारतीय न्याय सहिता की धाराओं के तहत कठौर वैद्यानिक कार्यवाही की जावेगी। सोशल मिडिया पर असामाजिक तत्वों द्वारा Facebook, Whatsapp, X, Instagram आदि पर वायरल की जाने वाली आपत्तिजनक गतिविधि एवं असत्य अफवाहों पर ध्यान न देवें। किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधि दिखाई देने पर पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच के हेल्पलाईन नंबर 7049101042, 07423-228000 या 100 नंबर पर सूचित करें।
नीमच पुलिस द्वारा जनहित में जारी

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया