गाजियाबाद में खेत तालाब योजना के तहत 36 पम्पसेट का लक्ष्य पूरा, किसान ऑनलाइन करें आवेदन
संवाददाता: पवन सूर्यवंशी, एनसीआर
गाजियाबाद। भूमि संरक्षण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद गाजियाबाद के समस्त किसान भाइयों को सूचित किया जाता है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के घटक “ड्रॉप मोर क्रॉप” उपघटक अन्य इंटरवेंशन योजना के अंतर्गत वर्षा जल संचयन हेतु खेत तालाब योजना में कुल 36 पम्पसेट का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसमें 25 पम्पसेट सामान्य वर्ग तथा 11 पम्पसेट अनुसूचित जाति के लिए निर्धारित हैं। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन एवं चयन प्रक्रिया की पात्रता एवं शर्तें निर्धारित की गई हैं। पम्पसेट अनुदान हेतु वही कृषक पात्र होंगे, जिन्होंने पंजीकरण की तिथि तक उद्यान विभाग के माध्यम से सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली स्थापित कर ली हो तथा खेत तालाब योजना के अंतर्गत तालाब निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया हो। अनुदान पर पम्पसेट की बुकिंग के लिए विभागीय वेबसाइट
http://www.agriculture.up.gov.in पर विभागीय पोर्टल में पंजीकृत कृषकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। पोर्टल से कन्फर्म टोकन की सूचना कृषक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी। पोर्टल पर पम्पसेट क्रय रसीद, पम्पसेट की फोटो एवं संबंधित अभिलेख अपलोड करने की अंतिम तिथि प्रदर्शित होगी। किसी कारणवश यदि मोबाइल पर एसएमएस प्राप्त नहीं होता है, तो पोर्टल पर प्रदर्शित अंतिम तिथि ही मान्य होगी। उन्होंने बताया कि अनुदान का भुगतान डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से एक ही किस्त में किया जाएगा। योजना का लाभ पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा और लक्ष्य समाप्ति तक लाभ प्रदान किया जाएगा। किसान भाई अधिक जानकारी के लिए कार्यालय भूमि संरक्षण अधिकारी, कक्ष संख्या-204, विकास भवन, गाजियाबाद में संपर्क कर सकते हैं।
संपर्क सूत्र:
मौ० जाहिद अल्वी, अवर अभियंता – मोबाइल: 9690906823
कु० मोनिका घोष, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-1 – मोबाइल: 6202685627












