ऑनलाइन या ऑफलाइन आवश्यकता अनुसार भरें फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8

ऑनलाइन या ऑफलाइन आवश्यकता अनुसार भरें फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी गाजियाबाद

गाजियाबाद।श्री सौरभ भट्ट अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) /उप जिला निर्वाचन अधिकारी, गाजियाबाद ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सर्वसाधारण को सूचित किया है कि विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त करने की अवधि दिनांक 06.02.2026 तक है। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि में आयोग द्वारा चार चार विशेष

अभियान की तिथियाँ यथा 17.01.2026 (शनिवार), 18.01.2026 (रविवार), 31.01.2026 (शनिवार) तथा 01.02.20265 (रविवार) निर्धारित की गयी हैं।

उक्त के क्रम में दिनांक 17.01.2026 (शनिवार) एवं 18.01.2026 (रविवार) को प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 04.00 बजे तक समस्त बूथ लेवल अधिकारी द्वारा अपने से सम्बन्धित मतदेय स्थल पर उपस्थित रहकर आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया जायेगा। यदि उक्त मतदाता सूची में किसी निर्वाचक का नाम छूट गया है अथवा कोई संशोधन अपेक्षित है तो सम्बन्धित मतदाता फार्म-6 मय घोषणा पत्र (नए मतदाताओं के लिए), फार्म-7 (मतदाता सूची से नाम अपमार्जन हेतु) एवं फार्म-8 मय घोषणा पत्र (मतदाता सूची में प्रविष्टि में संशोधन अथवा स्थानान्तरण किये जाने हेतु) में पूर्ण विवरण भरकर एवं आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर बी.एल.ओ. को उपलब्ध करा दें। मतदाता के स्थानान्तरण की स्थिति में फार्म-8 मय घोषणा पत्र भरकर उपलब्ध करायें, न कि फार्म-6 भरें। उक्त के अतिरिक्त अवगत कराना है कि यदि आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है तो विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावे एवं आपत्ति अवधि में दिनांक 06.02.2026 तक निम्न स्थानों से फार्म प्राप्त कर अपना फार्म भरें- पदाभिहित स्थलों (मतदान केन्द्रों) पर पदाभिहित अधिकारी / बी.एल.ओ. से फार्म प्राप्त कर फार्म भरकर उन्हें उपलब्ध करा सकते हैं। तहसील कार्यालय / जिला निर्वाचन कार्यालय से फार्म प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम से आयोग के

ऐप ECINET mobile app एवं वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के

माध्यम से भी फार्म-6, फार्म-8 घोषणा-पत्र सहित एवं फार्म-7 सबमिट कर सकता है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें