पिता ही बना पुत्री की हत्या का साजिशकर्ता, प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह

पिता ही बना पुत्री की हत्या का साजिशकर्ता, प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह

मंडल संवाददाता अमित चौहान

आगरा। जब अपना ही खून अपने खून का प्यासा बन जाए, तो रिश्तों की सारी मर्यादाएं तार-तार हो जाती हैं। समाज को झकझोर देने वाली ऐसी ही एक सनसनीखेज घटना का आगरा पुलिस ने खुलासा किया है, जिसमें एक पिता ने अपने ही पुत्र के साथ मिलकर पुत्री को मौत के घाट उतार दिया। थाना मलपुरा क्षेत्र की इस जघन्य वारदात में पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतका के पिता, भाई और एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो महिलाएं अभी फरार बताई जा रही हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका के प्रेम प्रसंग से परिजन बेहद नाराज थे और इसी नाराजगी ने हत्या का रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार, पिता ने ही पूरी साजिश का ताना-बाना बुना। योजना के तहत पुत्री की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और सबूत मिटाने के इरादे से शव को ठिकाने लगा दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने लगातार दबिशें दीं और अंततः इटावा क्षेत्र से बच्ची का कंकाल बरामद कर लिया। इस खुलासे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

थाना मलपुरा पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। यह घटना न केवल कानून व्यवस्था बल्कि समाज के सामने भी एक गंभीर सवाल खड़ा करती है कि आखिर रिश्तों में इतनी बेरहमी कैसे पनप रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें