प्रतापगढ़।शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल में लगी आग तीन किसानों के लगभग पांच बीघा फ़सल जलकर राख कंधई थाना क्षेत्र के करमाही गांव का मामला।।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ । शुक्रवार की सुबह 11:30 के करीब शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लगने से तीन किसान की फसल जलकर राख हो गई। कंधई थाना क्षेत्र के कर्माही गांव निवासी कमलेश बहादुर सिंह, दिनेश सिंह, घनश्याम सिंह के खेत में अचानक आग लगने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया तब तक तीनों किसानों की लगभग 5 बीघा गेहूं की फसल आग से जलकर राख हो गई। ग्राम प्रधान विशाल सिंह ने फायर ब्रिगेड पट्टी फायर बिग्रेड जिला मुख्यालय को तत्काल सूचना दी लेकिन 2 घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंचीं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण किसी तरह से आग पर काबू पाया। फसल जलने की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई मौके पर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी ।












