रायबरेली के जगतपुर में फायरिंग कांड: दबंगों ने छात्र पर चलाई गोली, पुलिस का इनकार
संवाददाता महेश शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र के कुसमी गांव में एक छात्र पर फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि दबंगों ने छात्र पर गोली चलाई, जिससे गांव में दहशत फैल गई। हालांकि, जगतपुर पुलिस इस बात से साफ इनकार कर रही है। SHO का कहना है कि दबंगों के पास पिस्टल वाला लाइटर था, जिससे वे भौकाल जमाने गए थे। पुलिस का कहना है कि दबंगों के ऊपर उचित कार्रवाई की जाएगी। यह घटना प्रेम प्रसंग के मामले से जुड़ी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि दबंगों ने छात्र पर फायरिंग की, जबकि पुलिस का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। अब देखना होगा कि पुलिस की जांच में क्या सामने आता है। छात्र की पहचान पंचशील इंटर कॉलेज में 9वीं के छात्र करन के रूप में हुई है।












