प्रतापगढ़ जूनियर बार एसोसिएशन “पुरातन” चुनाव परिणाम: अध्यक्ष बने करुणा शंकर मिश्र, महामंत्री पद पर कौशलेश त्रिपाठी “दीपक” विजयी

प्रतापगढ़ जूनियर बार एसोसिएशन “पुरातन” चुनाव परिणाम: अध्यक्ष बने करुणा शंकर मिश्र, महामंत्री पद पर कौशलेश त्रिपाठी “दीपक” विजयी

संवाददाता: विनय कुमार मिश्रा. प्रतापगढ़ कचेहरी स्थित जूनियर बार एसोसिएशन “पुरातन” के चुनाव में तीन दिन तक चली मतगणना के बाद आखिरकार परिणाम घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर करुणा शंकर मिश्र ने जीत दर्ज की, जबकि महामंत्री पद पर कौशलेश कुमार त्रिपाठी “दीपक” विजयी घोषित हुए। इस चुनाव में जेपी मिश्र और संजय पांडेय को हार का सामना करना पड़ा।

इस बार का चुनाव बेहद रोचक और कड़ा मुकाबले वाला रहा। जानकारों का मानना है कि कचेहरी का चुनाव अब काफी खर्चीला हो चुका है और यह अब सभी के बस की बात नहीं रह गया है।

महामंत्री पद के लिए संजय पांडेय और कौशलेश त्रिपाठी “दीपक” के बीच सीधा मुकाबला था। पहले ही राउंड से दीपक त्रिपाठी ने बढ़त बना ली, जिसे वे अंत तक कायम रखने में सफल रहे। हालांकि संजय पांडेय के प्रति अधिवक्ताओं में सहानुभूति भी देखने को मिली, क्योंकि वे चौथी बार महामंत्री पद के लिए मैदान में थे, लेकिन इस बार भी उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।

वहीं अध्यक्ष पद के लिए करुणा शंकर मिश्र और जय प्रकाश मिश्र “जेपी” के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। करुणा शंकर मिश्र पांचवीं बार चुनाव लड़ रहे थे, जिससे उनके प्रति सहानुभूति भी बनी हुई थी। पहले दिन की मतगणना में करुणा मिश्र 31 मतों से आगे थे, लेकिन दूसरे दिन यह अंतर घटकर मात्र 2 मतों तक पहुंच गया।

तीसरे दिन दोपहर में घोषित परिणामों में करुणा शंकर मिश्र ने जीत हासिल कर ली। इस मुकाबले में गिरीश कुमार मिश्र ने भी मजबूत प्रदर्शन किया और तीसरे स्थान पर रहे।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि जय प्रकाश मिश्र और गिरीश कुमार मिश्र में से कोई एक ही उम्मीदवार मैदान में होता, तो चुनाव परिणाम अलग हो सकता था, क्योंकि मतों का विभाजन हुआ।

पांचवीं बार चुनाव मैदान में उतरे करुणा शंकर मिश्र के प्रति सहानुभूति की लहर ने अंततः उन्हें जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ वातावरण

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया